राहुल गांधी पर नितिन नवीन का हमला, बोले- विदेशी टूल बनकर अराजकता फैलाना चाहते हैं
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जालंधर. जालंधर. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को जालंधर में 'समरसता संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा, 'जब देश विकास कर रहा है, तब राहुल गांधी को आपदा दिखाई दे रही है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आप टूल किट बनकर अराजकता फैलाना चाहते हैं, लेकिन आप अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगे.' बीजेपी अध्यक्ष ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि नशा के जरिए आपने यहां की जवानी को भटकाने का काम किया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आपने जो नशा मुक्ति का वादा किया था वो पूरा नहीं किया है. वो केवल आपके लिए राजनीति का मुद्दा बनकर रह गया है. जिस दिन हमारी सरकार पंजाब में बनेगी, हम पंजाब को नशा मुक्ति के लिए लगातार काम करेंगे.