नीतीश कुमार की सरकार ने संविदा कर्मियों को स्थाई करने का फैसला लिया
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना बिहार के चुनावी मौसम में नीतीश कुमार की सरकार भी कुछ कम नौकरियों का पिटारा नहीं खोल रही हैं। अब एक बड़े वर्ग को प्रभावित करने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एक बड़ा खेल कर दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस खेल के तहत राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के सभी संविदा कर्मियों को स्थाई करने का फैसला लिया है। इस फैसले से एक और चुनाव में राजनीतिक लाभ होगा वहीं दूसरी ओर संविदा कर्मी परमानेंट हो जाएंगे। क्या लिया गया फैसला!
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एक बड़ा ऐलान करते कहा कि स्वास्थ्य सेवा में लगे संविदा कर्मी को पुरस्कृत करने की जरुरत है। इसलिए उन्हें राज्य सरकार स्थाई नौकरी देकर पुरस्कृत करेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इन्हीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की बदौलत बिहार स्वास्थ्य के विभिन्न सूचकांकों में पूरे भारत में अग्रणी रहा है।