अब बिना रुके चलेंगी रोडवेज बसें! यूपी सरकार ने लागू किया 24 घंटे शटल सिस्टम
23 October 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मेरठ भैया-दूज पर्व पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज विभाग ने 300 किलोमीटर की दूरी वाले जनपदों के लिए विशेष रूप से बसों की व्यवस्था की है। इन बसों को बुधवार से चला दिया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शुक्रवार तक यह बसें 24 घंटे चलेंगी। इसी कारण एक बस पर दो चालकों एवं दो परिचालकों की नियुक्ति की गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मेरठ डिपो के स्टेशन प्रभारी आसिफ ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए आनंद विहार से बसों को संचालित किया जाएगा। सोहराब गेट डिपो से 28 बसें दिल्ली आनंद विहार भेजी गई हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मेरठ से दिल्ली के लिए 35 बसों को बुधवार को संचालित किया गया। वहीं देहरादून के लिए 22, बिजनौर के लिए 35, नोएडा के लिए 20 और शामली के लिए 30 बसें चलाई गई है। भैसाली अड्डे इन बसों को चलाया जाएगा।