अब फरीदाबाद जिले से नोएडा एयरपोर्ट तक की दूरी कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी
19 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
फरीदाबाद फरीदाबादवासियों के लिए अच्छी खबर आई है। अब फरीदाबाद जिले से नोएडा एयरपोर्ट तक की दूरी कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए शहरी विकास प्रधान सलाहकार डी.एस.ढेसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसमें डी.एस. ढेसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नोएडा एयरपोर्ट के लिए बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को समय पर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कालिंदी कुंज मार्ग, जो दिल्ली और नोएडा के ट्रैफिक को राहत देने वाला है, उसके एलिवेटेड रोड सेक्शन पर भी काम तेज़ किया जाए।