अब पालतू जानवरों के खोने का नहीं होगा डर, लाइव कॉल फीचर के साथ ट्रैकिंग भी आसान
14 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली पेट लवर्स के लिए सबसे बड़ा डर उनके पालतू जानवर का कहीं खो जाना है. इस समस्या को दूर करने के लिए अब एक खास 'मोबाइल' आ गया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह न सिर्फ पालतू जानवर की ट्रैकिंग करेगा, बल्कि इसमें लाइव कॉल फीचर भी दिया गया है. इससे पालतू जानवरों के गुम होने का खतरा कम हो जाएगा.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस डिवाइस को uCloudlink नामक कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में लॉन्च किया है. कैसे काम करेगा यह डिवाइस? uCloudlink ने पालतू जानवरों के लिए खास वीयरेबल डिवाइस तैयार किया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का पहला पेटफोन है. यह मोबाइल नेटवर्क और GPS के जरिए पालतू जानवर की रियल-टाइम लोकेशन की जानकारी दे सकता है. इससे पेट लवर्स के लिए अपने पालतू जानवरों को ट्रैक करना आसान हो जाएगा.