भारत के साथ संबंधों पर चीन ने कहा- एक-दूसरे को निगलने की जगह साथ काम करना जरूरी
7 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की वजह से वैश्विक राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। इसी बीच चीनी विदेश मंत्री ने वांग यी ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर अपनी राय रखी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यी का कहना है कि भारत और चीन को हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए साथ में काम करने की जरूरत है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत और चीन के संबंधों में आपसी सम्मान और संवेदनशीलता की जरूरत है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए वांग यी ने कहा कि भारत और चीन को विकास और उन्नति के लिए साथ काम करने की जरूरत है। दोनों देशों को एक-दूसरे का समर्थन करना होगा।