घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शासन की इसी किसान हितैषी पहल के तहत शुरू किया गया ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप किसानों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वे अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित धान उपार्जन केंद्रों में आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं। डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर जिले के किसान भी सहजता से धान विक्रय कर रहे हैं।