ऑपरेशन निश्चय: खरोरा पुलिस ने 120 पौवा अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा
5 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खरोरा पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 120 पौवा अवैध शराब और बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज। रायपुर (ग्रामीण)/खरोरा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी कड़ी में थाना खरोरा पुलिस ने "ऑपरेशन निश्चय" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 120 पौवा मसाला शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है।