विधानसभा बजट सत्र 2025 : पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा के बाहर विपक्ष का धरना प्रदर्शन
25 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
झारखंड झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। वहीं आज बीजेपी के विधायक विधानसभा के प्रवेश द्वार के बाहर धरने पर बैठे हैं। बीजेपी विधायक मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के पेेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
साथ ही बीजेपी विधायक पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे है। वहीं मांडू से आजसू के विधायक प्रवेश द्वार भी हाथ में पोस्टर पकड़ धरने पर बैठे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पोस्टर में लिखा है, "रामगढ़ जिला के घाटों ओपी एवम कुज्जू ओपी क्षेत्र में विगत दिनों 22 घरों में हुई चोरी के घटना के अपराधियों को गिरफ्तार करो।" गौरतलब हो कि 24 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं बजट सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम के तहत आज यानी 25 फरवरी को पहली पारी में प्रश्नकाल और दूसरी पारी में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।इस दौरान जरूरी राजकीय विधेयक टेबल करने के साथ राजकीय कार्य निपटाए जाएंगे।