दबंग आवाज़
हमारी युवा पीढ़ी योग्य और जिम्मेदार है: राज्यमंत्री गौर
19 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि 'हमारी युवा पीढ़ी योग्य और जिम्मेदार है। युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति अटूट भक्ति भी है और दुनिया को जीतने का जोश भी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नेहरू युवा केंद्र और भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित सीमावर्ती राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्रों को संबोधित कर रही थीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि निश्चित रूप से युवाओं की सोच, आपका चिंतन, आपका विचार, आपका दृष्टिकोण इस भारतवर्ष को नई दिशा देने का काम करता है, इसलिए आप अपने संस्कृति और परंपराओं के साथ देश की माटी से जुड़े रहें।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र और भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा सीमावर्ती राज्यीय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें