मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर धान खरीदी अभियान जारी: अब तक 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
3 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। धान खरीदी अभियान छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और मार्गदर्शन में राज्य में धान खरीदी का अभियान अनवरत जारी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
14 नवंबर 2024 से शुरू हुआ यह अभियान किसानों को समय पर लाभ और सुविधाजनक व्यवस्था प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब तक 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, और 18.69 लाख किसानों को 21,040 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
धान खरीदी प्रक्रिया पर गहन निगरानी धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।