पेट के ऊपरी हिस्से में होता है दर्द तो यह है गंभीर बीमारी का संकेत!
14 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं। खासकर खराब लाइफस्टाइल की वजह से लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें से एक आम समस्या फैटी लिवर है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह तब होता है जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। कैसे होती है फैटी लिवर की समस्या?
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हम जो भी खाते-पीते हैं उसका सीधा असर हमारे लिवर, पेट, आंतों और किडनी पर पड़ता है। गलत खान-पान की वजह से लिवर में फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ जाता है जिससे लिवर में चर्बी जमा होने लगती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आमतौर पर यह समस्या ज्यादा तला-भुना, ऑयली फूड और मीठा खाने से होती है।