टैरिफ की मार से हिला पाकिस्तान, अमेरिकी दौरे पर पहुंचे मंत्री – क्या बनी बात?
19 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर ऐलान ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। पाकिस्तान भी इसको लेकर टेंशन में है। इसको लेकर पाकिस्तान के वित्तमंत्री मुहम्मद औरंगजेब अमेरिका पहुंच गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहां पर पाकिस्तानी वित्तमंत्री की अमेरिकी अधिकारियों से बात भी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर भी बातचीत हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
फिलहाल पाकिस्तान और अमेरिका ने बातचीत की प्रगति को लेकर संतोष जाहिर किया है। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक परिणाम आने की भी उम्मीद जताई गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गौरतलब है कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तल्ख रहे। हालांकि पिछले महीने ट्रंप और असीम मुनरो के बीच व्हाइट हाउस में बातचीत के बाद इसमें काफी सुधार आया है।