आजादी दिवस पर पाकिस्तान की नई सेना: रॉकेट फोर्स का होगा गठन, ऑपरेशन सिंदूर पर किया विवादित दावा
14 August 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस्लामाबाद पाकिस्तान ने उन्नत तकनीक से लैस एक नए बल ‘आर्मी रॉकेट फोर्स' के गठन की घोषणा की है, जो देश की लड़ाकू क्षमताओं को मजबूत बनाने के लिए “बेहद महत्वपूर्ण” साबित होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार देर रात 79वें स्वतंत्रता दिवस और भारत के साथ हाल ही में हुए सैन्य टकराव के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड के गठन की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, “यह देश की सैन्य प्रतिक्रिया क्षमता को विस्तार देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।” हालांकि, उन्होंने नए बल या उसकी जिम्मेदारियों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पाकिस्तान का नया बल स्पष्ट रूप से उसके सदाबहार सहयोगी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रॉकेट फोर्स से प्रेरित है, जो परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह की बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक, क्रूज मिसाइलों के शस्त्रागार को नियंत्रित करता है।