दबंग आवाज़
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी पार्टियां, MP से 5 हजार नेता-कार्यकर्ता संभालेंगे मोर्चा
17 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल  उत्तरप्रदेश के चुनाव परिणामों का असर एमपी की राजनीति पर पड़ना तय है इसलिए भाजपा, सपा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों ने अभी से चुनाव (UP Election 2027) को अपने पक्ष में लाने की कवायद शुरू कर दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ये दल मप्र के 5000 से अधिक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं से सीधे मदद लेने जा रहे है। यानी ये नेता यूपी चुनाव में अपने-अपने दलों के लिए खुलकर काम करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यूपी से सटे 14 जिलों में बढ़ी सरगर्मी, तयारी शुरू यही नहीं, यूपी से सटे 14 जिले दतिया, रीवा, सतना, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सीधी और सिंगरौली के 800 से ज्यादा नेताओं ने तो अप्रत्यक्ष रूप से काम भी शुरू कर दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
असल में साल 2027 में होने वाले यूपी चुनाव के लिए भाजप, कांग्रेस व सपा, ये तीनों दल माहौल को अपने पक्ष में भुनाने में जुट चुके हैं, यह काम बगैर जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के संभव नहीं है, इसलिए इन दलों ने अपने-अपने खेमे को सक्रिय कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें