सड़क पर ऑक्सीजन लगे स्ट्रेचर से गुजरा मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार
23 August 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अंबिकापुर सरगुजा संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला मरीज को ऑक्सीजन लगाकर स्ट्रेचर से सड़क पार कर ले जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रसारित वीडियो ने यह उजागर कर दिया कि अस्पताल के दोनों हिस्सों के बीच मरीजों को सड़क पार कराना ही एकमात्र विकल्प है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना को गंभीर मानते हुए विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तुरंत जांच के आदेश दिए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।