पटना मेट्रो को मिलेगी नई रफ्तार, दिसंबर अंत तक खुलेगा खेमनीचक स्टेशन, यात्रियों को बड़ी राहत
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना पटना मेट्रो रेल का पांचवां स्टेशन खेमनीचक दिसंबर अंत तक खोलने का लक्ष्य है। कार्य अंतिम चरण में है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मेट्रो का भूतनाथ और मलाही पकड़ी के बीच पड़ने वाला स्टेशन रेड लाइन और ब्लू लाइन का इंटरचेंज स्टेशन के रूप में काम करेगा। इस स्टेशन से अभी भी मेट्रो ट्रेनें गुजर रही हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस स्टेशन पर काम चलने के कारण इसपर स्टॉपेज नहीं दिया गया है। पटना मेट्रो रेल प्रबंधन ने इसका निर्माण पूरा होने के बाद इस स्टेशन को यात्रियों के लिए खोला जाएगा। अभी यह ‘पास थ्रू’ स्टेशन है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस स्टेशन के शुरू होने से पटना न्यू बाइपास के दक्षिण के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। खेमनीचक, जगनपुरा के लोगों को आईएसबीटी बस पड़ाव और मलाही पकड़ी तक आने-जाने का विकल्प मिल जाएगा।