दबंग आवाज़
छठ पूजा पर महिलाओं के सिंदूर को लेकर विवादित टिप्पणी, कॉमेडियन यश माहेश्वरी की तलाश में जुटी पटना पुलिस
28 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के सिंदूर लगाने की परंपरा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की तलाश में पटना पुलिस जुटी हुई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना साइबर पुलिस की टीमों ने उसकी तलाश में जयपुर और दिल्ली स्थित संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वह दोनों शहरों में नहीं मिला। बिहार पुलिस उसे गिरफ्तार करके पटना लाने की तैयारी कर रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घटना के बाद से ही उसका मोबाइल फोन बंद है। उसके परिजनों ने भी उसके ठिकाने की जानकारी होने से इनकार किया है। ऐसे में पुलिस तकनीकी अनुसंधान के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
साथ ही उसके सोशल मीडिया ग्रुप पर भी नजर रखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उसे पटना लाने की तैयारी कर रही है। यश माहेश्वरी राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें