पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पटवारी सुसाइड मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की
28 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला मामले में निलंबित पटवारी के आत्महत्या मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. बैज ने कहा, इस मामले की CBI या ED से जांच करानी चाहिए.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा, सरकार बड़ी मछलियों को बचाने छोटी मछलियों का शिकार कर रही है. मौत है या आत्महत्या ये जांच का विषय है, लेकिन उनके सुसाइड नोट से पता चलता है कि बड़े-बड़े अधिकारी और बीजेपी के नेता इस घटना में शामिल हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए. राशन कार्ड सत्यापन की समयावधि बढ़ाने की मांग पीसीसी चीफ दीपक बैज ने PDS के राशन कार्डों का kYc से लिंक करने का समय बढ़ाने की मांग सरकार से की है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बैज ने कहा, 30 लाख से अधिक राशन कार्ड धारियों का सत्यापन नहीं हो सका है. इस महीने में अंतिम 3 दिन में सभी कार्डधारियों का सत्यापन संभव नहीं है.