दबंग आवाज़
वी.आई.पी. नंबरों के शौकीन लोगों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे, कीमत जान उड़ेंगे होश
25 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अमृतसर वी.आई.पी. नंबरों के शौकीन लोगों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे, क्योंकि ट्रांसपोर्ट विभाग ने वी.आई.पी. नंबरों के रेट 3 से 5 गुणा बढ़ा दिए है, जिस कारण आने वाले दिनों में वी.आई.पी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नंबरों के शौकीन लोगों के लिए वी.आई.पी. नंबर लेना आसान नहीं होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जानकारी के अनुसार विभाग ने 0001 नंबर 5 लाख का कर दिया है और यह भी रिजर्व प्राइस है क्योंकि ई-आक्शन(बोली) के जरिए इन नंबरों की नीलामी होनी है ऐसे में यदि ऑक्शन 5 लाख से दस लाख या इससे भी ज्यादा तक चली जाए तो कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि एक बार पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान 0001 नंबर 35 लाख तक में नीलाम हुआ था क्योंकि उस समय नीलामी में शामिल कुछ रसूखदार लोगों के लिए नीलामी में नंबर वन रहना मूछ का सवाल बन गया था और ऐसे लोगों के पास रुपये की भी कमी नहीं होती है यह सारी दुनिया जानती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जानकारी के अनुसार सिर्फ 0001 ही नहीं बल्कि 0002 से लेकर 0009 और 0786 नंबर को भी 2 लाख रुपये तक रिजर्व प्राइस कर दिया गया है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें