चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार
23 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मनीला फिलीपींस और चीन दक्षिण चीन सागर को लेकर आमने-सामने हैं। चीन ने फिलीपींस के खिलाफ आक्रामक सैन्य नीति अपनाई हुई है। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्र में कई बार भिड़तं भी हो चुकी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस कारण चीन अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को तेजी से बढ़ा रहा है। फिलीपींस के इस कदम में भारत सबसे बड़ा सहयोगी बनकर उभरा है। उसने पहले भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब फिलीपींस कथित तौर पर दो और वेपन सिस्टम की खरीद पर विचार कर रहा है। अगर यह सौदा फाइनल हो जाता है तो भारत-फिलीपीस चीन के खिलाफ और करीब आ सकते हैं। फिलीपींस भारत से कौन से हथियार खरीद रहा?
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फिलीपींस कथित तौर पर भारत से आकाश एयर डिफेंस की पांच से ज्यादा रेजिमेंट खरीदने पर विचार कर रहा है। इससे फिलीपींस का एयर डिफेंस मजबूत होगा।