फाइनल में पंजाब किंग्स की हार पर प्रीति जिंटा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, फैंस का भी बैठा दिल
4 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली इंतजार तो पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा को भी था। उम्मीद थी 18 साल बाद टीम आईपीएल खिताब का सूखा खत्म करेगी। यही इंतजार आरसीबी को था। आईपीएल 2025 का फाइनल जीतता तो कोई एक ही। आरसीबी का इंतजार खत्म हुआ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
डिंपल गर्ल प्रीति का इंतजार और बढ़ गया। फाइनल में आरसीबी के हाथ पंजाब किंग्स की हार के बाद उनके चेहरे पर मायूसी साफ झलकी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चुलबुली, नटखट, शरारती, हंसमिजाज, जिंदादिल प्रीति...उनके चेहरे की उदासी और आंखों की नमी ऐसी थी जो करोड़ों फैंस का दिल बैठ जाए। प्रीति जिंटा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उनके प्रशंसक कह रहे कि उन्हें डिंपल गर्ल के लिए बुरा लग रहा है। कोई लिख रहा कि हम आपका दर्द समझ सकते हैं तो कोई लिख रहा आपको मुस्कुराते देखना चाहते हैं।