राज्य सरकार के निर्णयों से जनता में आक्रोश : पायलट
9 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि भजनलाल सरकार ने एक साल में जितने निर्णय लिए हैं उनसे जनता में आक्रोश है। सरकार ने जितने भी जिले निरस्त किए हैं उनसे वहां की जनता में आक्रोश है हम सदन में इसका जवाब मांगेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जो इंग्लिश मीडियम स्कूल हम खुल चुके हैं उनको यह बंद करने में लगे हुए हैं इन्हें और स्कूल खोलने चाहिए थे। सरकार को सदन में इन स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर जवाब देना पड़ेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए पायलट ने कहा कि विधानसभा में हम इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा कर जवाब मांगेंगे। हम चाहते हैं कि सदन चले और जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर सरकार जवाब दे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सरकार ने साल भर में कोई काम नहीं किया। केवल घोषणाएं और कुछ इवेंट किए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। एक साल के शासन में भाजपा सरकार के प्रति जनता में अविश्वास पैदा हुआ है।