दिल्ली BJP मुख्यालय का सोमवार को पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन
29 September 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्मित मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह कार्यालय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय के बिल्कुल करीब स्थित है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि श्री मोदी नवरात्र सप्तमी के शुभ दिन, सोमवार को इस नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब तक पार्टी का प्रदेश कार्यालय 14, पंत मार्ग से संचालित होता था, जो सोमवार से आधिकारिक तौर पर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थानांतरित हो जाएगा।