इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और पत्नी फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिले मृत, जांच में जुटी पुलिस
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर शहर के मुहाना थाना क्षेत्र स्थित दादूदयाल नगर में रहने वाले निजी इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर धर्मेंद्र चौधरी (45) और उनकी पत्नी सुमन चौधरी अपने फ्लैट में फंदे पर मृत मिले।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस घटना को शुरुआती तौर पर आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन परिस्थितियों के चलते हत्या की आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र और सुमन के शव उनके फ्लैट में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जब शुक्रवार को धर्मेंद्र ऑफिस नहीं पहुंचे तो उनके सहकर्मियों ने उन्हें कॉल करना शुरू किया लेकिन बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र के करीबी दोस्त को इसकी जानकारी दी।