प्रथम चरण में 5 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में पांच हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इन्हीं पहल में शामिल है शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया राज्य में शुरू कर दी गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके पूरा होने के बाद शिक्षकों के रिक्त पदों का आकलन कर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बेहतर बनाने की पहल के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।