सीएजी रिपोर्ट पेश, केजरीवाल को सारी लूट-करप्शन सामने आ जाने का डर था इसलिए 3 साल तक दबाए रहे
25 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा में पिछली सरकार के दौरान हुए कामकाज को लेकर कई सीएजी (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट को मंगलवार को विधानसभा में पेश किया जाएगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पिछले 3 साल के 14 सीएजी रिपोर्ट लंबित हैं, जिन्हें भाजपा सरकार पटल पर रखने जा रही है। रिपोर्ट्स के सामने आने से पहले ही भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर आक्रामक है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रेखा गुप्ता सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि केजरीवाल को सारी लूट-करप्शन सामने आ जाने का डर था जिसकी वजह से वह इन रिपोर्ट्स को 3 साल तक दबाए बैठे रहे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सिरसा ने विधानसभा जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'आज दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए घोटालों को, जो कैग रिपोर्ट से सामने आई थी, जिसको तीन साल से दबा रखा था, एक-एक करके विधानसभा में पेश किया जाएगा।