आईवीआरआई, बरेली में दीक्षांत समारोह में सोमवार को शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
30 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बरेली (उप्र) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बरेली के पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। आईवीआरआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आईवीआरआई के निदेशक डॉ.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
त्रिवेणी दत्त ने बताया कि आज संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभागार में दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा और समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति दिल्ली से यहां हवाई अड्डे पर पहुंचेंगीं, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। डॉ.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
त्रिवेणी दत्त ने बताया कि समारोह में राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और आइसीएआर के महानिदेशक डॉ.