कवर्धा में 10 मार्च को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन
9 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कवर्धा, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कवर्धा में नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन योजना के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला का आयोजन किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह मेला 10 मार्च, सोमवार को प्रातः 09:30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सरोदा बांध रोड, ग्राम तारो (खैरबना), कवर्धा में आयोजित होगा। यह मेला आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कर सकता है ।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिले के समस्त शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।