दबंग आवाज़
जनकल्याण शिविरों में आमजनता के आवेदनों का हो रहा निराकरण
9 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रीवा जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
साथ ही आमजनता के आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब तक जिले में कुल 427 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें आमजनता से 43698 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 38949 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि 7 और 8 जनवरी को सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें