दबंग आवाज़
पुणे पोर्श केस: आरोपी को नाबालिग मानकर चलेगा मुकदमा, JJB ने सुनाया फैसला
15 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुणे  पुणे पोर्श एक्सीडेंट के बहुचर्चित मामले में अब एक अहम मोड़ सामने आया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
किशोर न्याय बोर्ड ने मंगलवार को यह स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में 17 वर्षीय आरोपी पर नाबालिग की तरह मुकदमा चलाया जाएगा, न कि वयस्क की तरह, जैसा कि पुणे पुलिस की मांग थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह हादसा 19 मई को पुणे में हुआ था, जहां एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने मोटरसाइकिल सवार दो आईटी प्रोफेशनल्स, अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा, को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आरोपी किशोर कथित तौर पर नशे की हालत में था और बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा था। पुणे पुलिस ने इस घटना को जघन्य अपराध करार देते हुए किशोर पर एक वयस्क की तरह मुकदमा चलाने की मांग की थी।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें