पंजाब मंत्रिमंडल में अब चार डॉक्टर शामिल, हरभजन सिंह ईटीओ ने हासिल की पीएचडी
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की PhD पूरी होने के साथ ही भगवंत मान मंत्रिमंडल में डाक्टर की उपाधि वाले मंत्रियों की संख्या चार हो गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अब तक मंत्रिमंडल में तीन मंत्री चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए थे, जबकि हरभजन सिंह ने राजनीति और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच अपनी अकादमिक यात्रा जारी रखते हुए पीएचडी हासिल की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खास बात यह है कि पंजाब की राजनीति में भी कई ऐसे नेता हैं, जिन्होंने चुनावी राजनीति के साथ उच्च शिक्षा का सफर जारी रखा और डाक्टरेट की उपाधि हासिल की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्रिमंडल में तीन मेडिकल डाॅक्टर पंजाब मंत्रिमंडल में डा बलजीत कौर, डा बलबीर सिंह और डा रवजोत सिंह पहले से ही डॉक्टर हैं। डा बलजीत कौर ने एमबीबीएस और एमएस (ऑफ्थैल्मोलॉजी) की डिग्री हासिल की है।