पंजाब सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला, उठाया गया ये बड़ा कदम
18 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खमाणों (अरोड़ा) पंजाब सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक सरकारी विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह जानकारी उपायुक्त डॉ. सोना थिंड ने दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिला के नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं बेहतरीन प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सरकारी कार्यालयों में लोगों की किसी भी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक को सरकारी विभाग से संबंधित कोई शिकायत है तो वे हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं।