5 बार असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार, MPPSC पास कर अफसर बनी किसान की बेटी राधा
25 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजगढ़ जब हौसले मजबूत हों और आंखों में कुछ कर गुजरने का ख्वाब हो, तो गरीबी और विपरीत परिस्थितियां भी रास्ता छोड़ देती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की रहने वाली राधा चंद्रवंशी की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के घोषित हुए नतीजों में ब्यावरा के छोटे से गांव कचनारिया की बेटी राधा ने कामयाबी का ऐसा परचम लहराया है, जिसने पूरे जिले का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गरीब किसान की लाडली राधा चंद्रवंशी ने MPPSC में 50वीं रैंक हासिल की है और वो खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनी हैं। आसानी से नहीं मिली सफलता राधा की यह सफलता आसानी से नहीं मिली।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके पीछे आंसुओं, त्याग और अंतहीन रातों की मेहनत छुपी है। साल 2019 से पीएससी की तैयारी कर रही राधा ने पांच बार राज्य सेवा परीक्षा दी।