बेखौफ क्रिकेट खेलने लेकिन शांत बने रहने से टी20 में सफलता मिली : रहाणे
5 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू टी20 में मिली सफलता का श्रेय शांत रहते हुए बेखौफ क्रिकेट खेलने को दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सत्र में 164.56 की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाये जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलते हुए भी कामयाबी हासिल की थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
स्किलहब आनलाइन गेम्स फेडरेशन के ब्रांड दूत रहाणे ने यहां मंगलवार को कहा, ‘‘मैं हमेशा पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाने की सोचता था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पिछले दो तीन साल से हालांकि मैने आजादी के साथ बेखौफ क्रिकेट खेलने पर जोर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यही करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन अपनी प्रक्रिया भी नहीं छोड़ी है।