नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेलवे की टूटी ‘कुंभकर्णी नींद’, उत्तर प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली / उत्तर प्रदेश नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेलवे ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की जानव गंवाने के बाद रेलवे की ‘कुंभकर्णी नींद’ टूटी। इसके बाद इंडियन रेलवे ने यूपी में जीआरपी को हाई अलर्ट पर रखा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उत्तर प्रदेश सभी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज जाने के लिए चल रहीं सभी स्पेशल ट्रेन के प्लेटफार्म पर विशेष तौर पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रेलवे एडीजी प्रकाश डी ने सभी जीआरपी के पुलिसकर्मियों को स्टेशन पर मौजूद रहने का आदेश दिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि आरपीएफ और रेलवे के साथ समन्वय कर जीआरपी व्यवस्था को सुनिश्चित रखे.