रायपुर मेहनत, सही दिशा और सरकारी सहयोग से कोई भी किसान अपनी किस्मत बदल सकता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जशपुर विकासखंड के ग्राम जिलिंग के किसान सेवाराम की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जिन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं का सही लाभ उठाकर अपने खेतों में हरियाली बिखेरी और अपने परिवार के सपनों को साकार किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सेवाराम के पास 2.8 हेक्टेयर कृषि भूमि थी, जहां वे वर्षों से परंपरागत तरीके से खेती कर रहे थे। वे मुख्य रूप से देशी धान और अन्य फसलें उगाते थे, लेकिन उत्पादन कम होने के कारण मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रहा था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हर साल लागत ज्यादा और मुनाफा कम होने से उनका मनोबल गिरता जा रहा था। सेवाराम की किस्मत तब बदली, जब उन्होंने कृषि विभाग से संपर्क किया।