राजा भैया अकसर सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से राय रखते, गोधरा कांड पर भी बड़ी टिप्पणी, जुड़ेंगे तभी बचेंगे
28 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली यूपी की कुंडा सीट के विधायक राजा भैया अकसर सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से राय रखते हैं। अब उन्होंने गोधरा दंगों का कारण बने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को लेकर टिप्पणी की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने 27 फरवरी को एक्स पर पोस्ट किया कि आज ही के दिन साबरमती एक्सप्रेस में राम भक्तों को जिंदा जला दिया गया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह नहीं उन्होंने लिखा कि इन लोगों को जिंदा जलाने से पहले किसी ने यह नहीं पूछा था कि वे अगड़े हैं या फिर पिछड़े हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने एक नारा भी दिया और लिखा- जुड़ेंगे तभी बचेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह नारा सीएम योगी आदित्यनाथ जैसा ही है, जिसमें उन्होंने कहा था- बंटोगे तो कटोगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस नारे का काफी असर हुआ था। ऐसा ही एक नारा पीएम नरेंद्र मोदी भी दिया था- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।