दबंग आवाज़
राजगढ़ का मैंडरिन संतरा अपनी मिठास से देशभर में बना रहा पहचान, प्रमुख मंडियों में बढ़ी मांग
24 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजगढ़   राजगढ़ जिले का संतरा अपनी मिठास और रसीलेपन से देशभर में पसंद किया जा रहा है. यहां का संतरा इतना स्वादिष्ट है कि इसने कई प्रदेशों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है .
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यही कारण है कि कानपुर, दिल्ली, कोलकत्ता, चेन्नई, मुम्बई में राजगढ़ जिले के मीठे व रसीले संतरे को राजगढ़ संतरा के नाम से जाना जाता है।  संतरा उत्पादक किसानों का कहना है कि जिले की जलवायु संतरे की पैदावार के लिए आदर्श है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यहां के संतरे की मिठास के कारण दूर-दूर के खरीदार इसे प्राथमिकता देते है और सबसे पहले राजगढ़ के संतरे की मांग करते है. जैसे ही संतरे से भरी गाड़ी वहां पर पहुंचती है तो हाथों-हाथ मंहगे दामों पर माल बिक जाता है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस समय जिले में करीब 21 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में संतरे का उत्पादन हो रहा है।  ऐसा स्वाद जो रहे हर पल रहे याद कहा जाता है कि जिसने भी राजगढ़ जिले के संतरे का एक बार स्वाद ले लिया वह उस स्वाद को भूल नहीं सकता.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें