दबंग आवाज़
रपा-भैंसाझार 3.42 करोड़ का मुआवजे घोटाले की आंच, बिलासपुर RTO आनंद रूप तिवारी को सस्पेंड कर दिया
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बिलासपुर  बिलासपुर जिले में बहुचर्चित अरपा–भैसाझार–चकरभाठा वितरण नहर परियोजना के तहत की गई भूमि-अर्जन प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी उजागर होने के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने कड़ा कदम उठाया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तत्कालीन एसडीएम और मौजूदा वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंदरूप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2021-22 के दौरान कोटा में अनुभागीय अधिकारी (रा.) और भू-अर्जन अधिकारी के रूप में पदस्थ रहते हुए नहर निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण के दौरान गंभीर लापरवाही बरती, जिससे शासन को बड़ी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि तिवारी की कार्यप्रणाली छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें