जेल में बंद रेप आरोपी ने दी सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी
22 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें रेप केस के आरोपी ने जेल से दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात दौसा की सालावास जेल से एक कैदी ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री भजनलाल को जान से मारने की धमकी दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस ने बताया कि रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 29 साल के रिंकू ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सीएम को जान से मारने की धमकी दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुलिस ने कॉल करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन की लोकेशन सालावास जेल में ट्रेस की। पुलिस ने बताया कि सुबह 3 बजे से 7 बजे तक जेल में गहन तलाशी अभियान चलाया गया और जेल से फोन बरामद कर लिया गया है।