राशनकार्ड e-KYC : छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड धारकों को लग सकता है बड़ा झटका, 49 हजार राशन कार्ड होंगे रद्द
2 December 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड धारकों को बड़ा झटका लग सकता है. राज्य की सरकार इनके राशनकार्ड निरस्त कर सकती है. इसकी वजह है इन कार्ड का e-KYC नहीं होना.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सत्यापन नहीं होने की वजह से ही राशनकार्ड कैंसिल किये जाने की आशंका जाहिर की जा रही है. अगर आपके अपने राशन कार्ड का e-KYC नहीं कराया है, तो आपका कार्ड रद्द हो सकता है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस जिले में 49 हजार राशन कार्ड होंगे रद्द मिली जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रचलित कुल 222996 राशनकार्डों में कुल 674767 हितग्राही है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिला खाद्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इसमें से कुल 49 हजार हितग्राहियों का e-KYC किया जाना शेष है. इस संबंध में समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से ईकेवायसी किया जाना है.