दबंग आवाज़
रायपुर : दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, आत्मीयता के साथ हुआ संवाद
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री पंडीराम मंडावी ने आत्मीय मुलाकात की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस अवसर पर दीपावली की खुशियों के बीच सौहार्द, सम्मान और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। दीपावली का पर्व प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी भावना के साथ आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय और पद्मश्री पंडीराम मंडावी की मुलाकात ने आयोजन को विशेष बना दिया। दोनों के बीच आत्मीय संवाद हुआ और पर्व की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पद्मश्री पंडीराम मंडावी छत्तीसगढ़ की जनजातीय कला और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं। उनकी कला और योगदान प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें