रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक, शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना
20 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने इस दुखद घटना पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माता का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस कठिन समय में परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के साथ हैं। किसी प्रियजन को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है।