रायपुर : स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों को मिल रही अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी, विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच
18 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचलों में रहने वाले बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने और उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से स्पेस ऑन व्हील एक महत्वपूर्ण पहल बनकर सामने आ रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस पहल के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष, ग्रहों, तारों और वैज्ञानिक खोजों से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अक्सर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक वैज्ञानिक गतिविधियों तथा अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित संसाधनों तक आसानी से पहुंच नहीं मिल पाती।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ऐसे में स्पेस ऑन व्हील उनके लिए विज्ञान को करीब से समझने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में जिज्ञासा बढ़ाना और उन्हें नई तकनीक तथा वैज्ञानिक उपलब्धियों से परिचित कराना है।