RCB खिलाड़ी यश दयाल पर युवती का बड़ा आरोप – 5 साल तक रिश्ते में रखा, अब किया इनकार, CM योगी से लगाई गुहार
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गाजियाबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेलने वाले क्रिकेटर यश दयाल एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती ने उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। यह शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ऑनलाइन शिकायत पोर्टल (IGRS) के माध्यम से दर्ज कराई गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इंदिरापुरम सर्किल ऑफिसर (CO) से 21 जुलाई 2025 तक जांच रिपोर्ट मांगी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
5 साल तक रहा रिश्ता, फिर मुकर गए यश दयाल: युवती का आरोप शिकायत में युवती ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी। यश ने उन्हें शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर गए।