10 खिलाड़ियों के साथ रियल मैड्रिड ने पचुका को 3-1 से हराया
23 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मैड्रिड, फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप-एच मुकाबले में रियल मैड्रिड ने रविवार को मैक्सिकन क्लब पचुका को 3-1 से मात दी। यह जीत मैड्रिड के नए कोच जाबी आलोन्सो के लिए बतौर मैनेजर पहली जीत रही।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह मुकाबला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना स्थित चार्लोट में बेहद गर्म मौसम के बीच खेला गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मैच में रियल मैड्रिड को सातवें मिनट में ही झटका लगा जब डिफेंडर राउल एसेन्सियो को सोलोमन रोंडन को फाउल करने पर रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बावजूद 10 खिलाड़ियों वाली मैड्रिड टीम ने बेहतरीन जुझारूपन दिखाते हुए पहले हाफ में ही दो गोल कर बढ़त बना ली।