दबंग आवाज़
स्वास्थ्य विभाग में 287 डॉक्टरों की भर्ती: MBBS पास करें आवेदन, PG अभ्यर्थियों को वरीयता
15 November 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
देहरादून उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में खाली चल रहे डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से इन पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि कुल 287 पदों में से 231 पद सीधी भर्ती जबकि 56 बैकलॉग के पद हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सामान्य वर्ग के लिए 141, एससी के 70, एसटी के 11, ओबीसी के 38 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 27 पद हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों के भर जाने के बाद राज्य में एमबीबीएस के सभी पद भर जाएंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में टेक्नीशियन संवर्ग का ढांचा बढ़ाया जा रहा है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें