शेन बॉन्ड का बड़ा दावा- बुमराह को लेकर कहा कि अगर उन्हें उसी स्पॉट पर फिर से चोट लगी तो यह करियर हो सकता है खत्म
12 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं, क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी मैच के दौरान उनको चोट लगी थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन पीठ में चोट लगने के कारण उन्हें अगले कुछ हफ्तों के लिए रेस्ट की सलाह दी गई थी। हालांकि, वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम का हिस्सा बने थे, लेकिन बाद में उनको बाहर कर दिया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आधा मार्च बीतने को है, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी शुरू नहीं की है, जबकि शेन बॉन्ड ने एक बड़ा दावा बुमराह को लेकर किया है और कहा है कि अगर उन्हें उसी स्पॉट पर फिर से चोट लगी तो यह उनके करियर को खत्म कर सकता है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे शेन बॉन्ड ने कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम में जगह नहीं बना पाएंगे।