ठंड से राहत मगर लौटी बारिश, हिमाचल में बर्फबारी हुई, एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा
16 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, नागालैंड और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके चलते 16-21 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बर्फबारी की भी संभावना है। असम और मेघालय में 16-19 फरवरी को गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अगले 7 दिनों तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बदरा बरसेंगे। 17 तारीख को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 17 से 19 तारीख के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की वर्षा होगी। दिल्ली में शनिवार का दिन इस मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा।